फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान प्रविंदर निवासी छोटूराम नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को प्रविंदर ने अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत को बिगड़ता देख उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक प्रविंदर तीन बच्चों का पिता था। आंशका जताई जा रही है कि उसने यह कदम शायद मानसिक परेशानी के चलते उठाया हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें