फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला नगर योजनाकार विभाग ने गिराए 11 अवैध ढाबे

Sat, 22 Apr 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों के साथ-साथ शहर के हाइवे पर बने अवैध ढाबों को गिराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को विभाग ने बुलडोजर से दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद गांव के निकट अवैध रूप से बनाए गए 11 ढाबों के साथ-साथ दो ढांचे और दो बाउंड्री वॉल को गिराया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का झगड़ा व विवाद न हो, इसको लेकर आसौदा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

दरअसल, डीटीपी विभाग की ओर से लगातार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की जा रही है। इसका सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को अवैध ढाबों को गिराने की कार्रवाई की गई। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद टोल प्लाजा के नजदीक कुछ लोगों ने अवैध रूप से ढाबे बनाए हुए हैं। इन ढाबा संचालकों को इन्हें हटाने के लिए अनेक बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन उन पर किसी तरह की कोई जूं नहीं रेंगी।
शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर इन्हें हटाने काम किया। इस दौरान बीडीपीओ बहादुरगढ उमेद सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। थाना आसौदा प्रभारी दलबल के साथ वहां उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से एटीपी सतीश, राजकुमार जेई, अरविंद जेई मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह ढाबे संचालकों की ओर से ग्रीन बेल्ट में बनाई हुई हैं और बिना परमिशन के इनका निर्माण किया गया है। ऐसे में यह अवैध हैं और इन्हें दो दिन पहले भी स्वयं हटाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

नहीं होने दिया जाएगा अवैध निर्माण : खासा
डीटीपी जेपी खासा ने कहा कि जिले में अवैध रूप से न तो कॉलोनियों को पनपने दिया जाएगा और न ही हाईवे पर किसी तरह से अवैध निर्माण होने दिया जाएगा। लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें