फोटो-52: बहादुरगढ़ के वार्ड 23 में गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी।
बहादुरगढ़। वार्ड 23 में करीब 50 लाख रुपये से छह गलियों का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड में निर्माण का शुभारंभ किया। भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र नकुल कौशिक ने चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ वक्फ बोर्ड कॉलोनी और शक्ति नगर में बनने वाली गलियों का नारियल फोड़कर निर्माण शुरू कराया।
सरोज राठी ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नकुल कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गलियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर टीनू शर्मा, दीपक अहलावत, सोनू कानोंदा, रवि कौशिक (बोनी), राम किशन, रामफल, जय कुंवर, अजीत, सतीश, राजेश काला, राहुल, विनोद, सत्यव्रत, राजा थानेदार, चांद जून, अजय, सौरव सहित कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।