-फोटो 58 : कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य दलबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि संविधान अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जोगिंदर सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। उपप्राचार्य सुमन हुड्डा, एनसीसी प्रभारी प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अरुण कुमार तथा प्रो. भूपेंद्र की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय और अनुशासित सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया। संवाद