फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: सिपाही संजय की खेत में दुर्घटना से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में स्थित जिला निरीक्षक शाखा में तैनात सिपाही संजय कुमार की खेत में इंजन चलाते समय हुई दुर्घटना से मौत हो गई। मूल रूप से गांव पाकस्मा जिला रोहतक निवासी संजय कुमार का सोमवार को उनके पैतृक गांव पाकस्मा में अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही संजय कुमार की दुर्घटना से हुई मौत की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम व बड़ी संख्या में झज्जर पुलिस के कर्मचारी मृतक सिपाही संजय कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए गांव पाकस्मा पहुंचे। गांव पाकस्मा पहुंचकर झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, जिला निरीक्षक अनिल कुमार, सेना लिपिक झज्जर संदीप कुमार तथा झज्जर पुलिस के अन्य कर्मचारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने दिवंगत संजय कुमार के परिवार को ढांढस बंधाया। संजय कुमार के पैतृक गांव पाकस्मा में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन





मार्च 2019 में पुलिस विभाग हरियाणा में भर्ती हुए सिपाही संजय कुमार सभी से मिलनसार व हसमुख किस्म का युवक था। उसकी अपनी अलग ही पहचान थी और वह हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहता था। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित जिला निरीक्षक में प्रवाचक के तौर पर तैनात था। मृतक संजय कुमार की केवल 5 दिन बाद 26 फरवरी को शादी होनी निश्चित हुई थी। गांव पाकस्मा में मृतक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने कहा कि मृतक के परिवार को विभागीय स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संजय कुमार की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें