झज्जर। पुलिस लाइन से खाना खाने के लिए जा रहे सिपाही की बाइक को डंफर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी के गांव गुडयानी निवासी जेपी राजौरा ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही है। वह 7 सितंबर की दोपहर को झज्जर पुलिस लाइन से खाना खाने के लिए बाइक पर बैठकर निकला था। तेज रफ्तार डंफर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगो ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसके परिवार वाले निजी अस्पताल रेवाडी ले गए। पुलिस ने डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद