बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम परमजीत चहल ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापसी के दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। बहादुरगढ़ विस सीट पर अब 14 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापस करने वालों में बलवान सिंह, कविता और सचिन जून शामिल हैं। चहल ने बताया कि आम आदमी पार्टी से कुलदीप छिकारा, भाजपा से दिनेश कौशिक, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह जून, इनेलो-बसपा से शीला राठी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरुण गोयल को बैटरी टॉर्च, चेष्ठा को लैपटॉप, प्रवीण कुमार को चक्की, महेंद्र को सीसीटीवी कैमरा, रमेश दलाल को गन्ना किसान, राजेश कुमार पुत्र चतर सिंह को रोड रोलर, राजेश कुमार पुत्र रामदिया को ऑटो रिक्शा, राजेश जून को सिलाई की मशीन, रोहित कुमार को केतली का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतों की गिनती 8 अक्तूबर को होगी।