फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम पर कांग्रेस की चूं-चूं ऐसे ही चलती रहेगी : डॉ. अरविंद

Mon, 25 Nov 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जेल एवं सहकारिता मंत्री डाॅ.अरविंद शर्मा ने कहा है कि हरियाणा हो या महाराष्ट्र निरंतर मिल रही हार कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। हार के कारण ढूढ़ने की बजाय वह ईवीएम का ही रोना रोती रही है और आगे भी रोती रहेगी। मंत्री अरविंद शर्मा ने मुलतान सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संत सम्मेलन के समापन के मौके पर यह बात कही।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा ईवीएम पर कांग्रेस की चूं-चूं ऐसे ही चलती रहेगी। यह चूं-चूं 2019 में शुरू हुई थी और लगता है अब आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोस चुनावों में कांग्रेस ने लोगों के खातों में खटाखट पैसे डालने और भाजपा के सत्ता में आने के बाद संविधान को बदलने का झूठ बोला। इसी वजह से वह हरियाणा में लोस की पांच सीटें जीत पाई। कांग्रेस को लग रहा था विस चुनाव में भी उनका इस प्रकार का झूठ चलता रहेगा, लेकिन चुनाव में लोगों के सामने कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया और लोगों ने भाजपा के पक्ष में अपना मतदान किया। यहीं वजह है कि हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है।
नायब सरकार से राज्य में हर वर्ग खुश
मंत्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार से व्यापारी, कर्मचारी, शहीद परिवार, युवा, दलित, बैकवर्ड और आमजन सभी कोई खुश हैं। कहा कि कोई कांग्रेस से पूछे कि क्या किसी भी पार्टी या व्यक्ति में हिम्मत है कि वह बाबा साहेब के संविधान को बदल सके। कांग्रेस का मकसद केवल और केवल इस झूठ के सहारे सत्ता हासिल करने का था, जो लोगों ने नकार दिया। महाराष्ट्र और झारखंड के आए चुनाव परिणाम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व में बनी गठबंधन की सरकार ने अच्छा काम किया था। यही वजह रही कि लोगों ने एक बार फिर से इस गठबंधन पर भरोसा जताया और विपक्षी पार्टियों को धूल चटाने का काम किया। कहा, झारखंड में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें