26jjrp08- आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता
झज्जर। संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही देश व संविधान की अखंडता और एकता को बनाएं रखने के लिए बाबा साहब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष रामअवतार दीपक गहलावत, रामानंद दलाल, अमित वाल्मीकि, धर्म सिंह रनखंडा मौजूद रहे।