फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विशेष धर्म को खुश करने में जुटी है कांग्रेस

Fri, 12 Jul 2024 07:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता हिंदुओं को आतंकी कहते हैं। वह उनके पास क्या करने जाते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सिर्फ वोट मांगने हिंदू के पास जाते हैं। कांग्रेस एक विशेष धर्म को खुश करने में लगी है। कांग्रेस तो यहां तक कह चुकी है कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक विशेष धर्म का है तो हिंदुस्तानी कहां जाएंगे।
यह बात पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वह बहादुरगढ़ के एक रिजॉर्ट में भाजपा की विस्तारित जिला बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 साल में हरियाणा के गांव देहात में बहुत काम हुए हैं और जो काम रह गए हैं वह इन दो महीनों में करवा दिए जाएंगे।
अब कोई सरपंच नाराज नहीं है। कांग्रेस के हरियाणा में सरकार बनाने के दावे पर महिपाल ढांडा ने कहा कि सपने लेने का हक सभी को है। लेने दो सपने, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।
लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर वोट तो ले लिए, लेकिन उसी कांग्रेस ने कर्नाटक में एससी और बीसी का आरक्षण काट कर एक विशेष धर्म को देने का काम कर दिया। तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें