फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर शरीर की तरह हो गई कांग्रेस : धनखड़

विज्ञापन
02jjrp07- भाजपा कार्यालय में मौजूद राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश व अन्य नेता व कार्यकर्ता। स्रोत-पार्
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस एक कमजोर शरीर की तरह हो गई है। उन्होंने कहा कि कमजोर शरीर में बीमारियां ज्यादा आती हैं। नेतृत्व की कमजोरी से कांग्रेस और भी कमजोर होगी। वह सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री का बजट संबोधन सुनने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम एशिया युद्ध पर कहा कि सभी ने युद्ध को रोकने की अपील की है। भारतीय नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है।
शराब घोटाले और प्लांट आवंटन घोटाले पर कहा कि अभी अंतिम निर्णय नहीं हैं। जांच एजेंसियों को ऊपरी अदालतों में जाने का अधिकार है। बाकी जनता जर्नादन जानती है कि किस तरह शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाया गया और किस को प्लॉट मिले थे।
विज्ञापन

प्रदेश बजट पर कहा कि किसानी के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। गुरुग्राम से झज्जर तक छह लेन का सड़क मार्ग, झज्जर में खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ के ढांचागत विकास के लिए अलग बजटीय प्रावधान विशेष सक्षम फंड सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को गति देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।
विज्ञापन

मौके पर जिला अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, रवि बराही, दया किशन जांगड़ा, गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें