-फोटो 86 : हरियाणा ओलंपिक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल को मिठाई खिलाते
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। पंचायत समिति बहादुरगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जून ने हरियाणा ओलंपिक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल से मुलाकात कर उन्हें चेयरमैन बनने पर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इस दौरान क्षेत्र में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर हरियाणा ओलंपिक कराटे संघ के वाइस चेयरमैन आशीष राठी, नरेश भारद्वाज, मुकेश कौशिक और प्रदीप राठी भी मौजूद रहे।