-फोटो 54 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्हें बुक्का भेंट
बहादुरगढ़। कांग्रेस नेत्री व नगर पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बुक्का भेंट कर उन्हें बधाई भी दी।
डाॅ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की राजनीति का मजबूत स्तंभ है और उनका अनुभवी नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा। कांग्रेस हाईकमान ने राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का काम किया गया है।
डाॅ. राठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता पहले से ही सड़क से लेकर सदन तक हर वर्ग के लोगों के हितों की आवाज उठा रहे हैं। अब उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है।