फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णय वापस नहीं लिया तो तालाबंदी करने को मजबूर होंगे उद्यमी : दहिया

Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बालाजी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक एवं नागरिक अधिकार मंच के महासचिव नरदेव दहिया ने सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से उद्योगों में बिजली जाने पर डीजल जनरेटर चलाने को प्रतिबंधित किए जाने के निर्णय पर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के उद्योगों को बिजली कमी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कारण उद्योगों में उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ लागत खर्च भी बढ़ रहा है मगर सरकार उद्योगपतियों की बिजली समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है और तरह-तरह के तुगलकी फरमान जारी कर उद्योगपतियों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है।

दहिया ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर से एनसीआर में औद्योगिक इकाइयों में डीजल जनरेटर नहीं चलाने का फरमान सरकार को वापस करना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्यूसीएम यह निर्णय लिया है कि 1 अक्टूबर से दिल्ली व एनसीआर में उद्योगों में डीजल जनरेटर नहीं चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के दौरान भी ऐसी सेवाओं को मिली छूट वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उद्योगपति अपने उद्योगों पर ताला लगाने को मजबूर होंगे, क्योंकि जनरेटर चलाने पर सरकार ने रोक लगा दी है और उद्योगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में भी हरियाणा सरकार नाकाम हो रही है। उद्योगों में तालाबंदी होने पर हरियाणा सरकार को राजस्व की भारी हानि का नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ श्रमिकों की नौकरी खत्म हो जाएगी और क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें