फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 63 आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडेपथ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके भारत द्वारा गांव छारा की बाबा संतोक दास धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुनीता प्रवक्ता शिक्षा विभाग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर प्रदीप दलाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुनीता रानी उपस्थित रही। कार्यक्रम में 63 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था आईवीएफ और छारा के पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व ग्रामीणों के विकास कार्यों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर एक अहम कड़ी का कार्य करती हैं। इनके बिना स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग अधूरे हैं। मुख्य अतिथि सुनीता ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आज महिलाएं पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मास्टर प्रदीप दलाल ने बताया कि गांव में शिक्षा के साथ साथ समाज में नशे के खिलाफ भी एक मुहिम चलानी जरूरी है। इसमें महिलाएं ज्यादा योगदान दे सकती हैं। विशिष्ट अतिथि सुनीता रानी ने कहा कि आज पहली बार किसी संस्था ने आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और आशा वर्कर को सम्मानित किया है। संस्था सेवा ट्रस्ट से पूनम देशवाल ने सभी महिलाओं को इम्युनिटी बूस्टर किट भी भेंट की। इस अवसर पर राकेश दलाल, ललिता राठी खरहर, पूनम, दर्शना, बाला, संतोष, सुनीता, कामिनी, डिम्पल, उर्मिला, शर्मिला, सुषमा, रामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें