फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचरण और व्यवहार को ठीक रखना चाहिए : महंत राजेंद्र दास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव माजरा डी में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में पूर्णिमा के अवसर पर सत्संग एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराज राजेंद्र दास ने साध संगत से कहा कि भक्ति में बड़ी शक्ति होती है। ईश्वर प्राप्ति के लिए मनुष्य को सहज सरल और दयालु होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार जीव पैदा होता है । तब जीभ साथ होती है। अंतिम समय तक साथ रहती है, क्योंकि जीभ कोमल, सरल होती है, लेकिन दांत बाद में आते हैं और जल्दी और पहले ही टूट जाते हैं, क्योंकि वे कठोर होते। इस प्रकार फलदायक पेड़ झुक जाते हैं। उसी प्रकार ज्ञानी सज्जन व्यक्ति भी बिना किसी लोभ, लालच देश भावना का परित्याग करके अपने जीवन को सार्थक कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 16 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर तपोभूमि जटेला धाम माजरा दुबलधन में दमा, नजला खांसी, जुकाम की दवाई मुफ्त में दीं जाएगी। टोकन सुविधा 22 सितंबर से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को स्वामी नितानंद आश्रम में खुड्डन में वार्षिक विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें