फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 में दो बदमाशों ने बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 के नजदीक बाइकसवार दो बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-6 पुलिस में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी राजेश ने बताया कि वह शहर में फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करता है। मंगलवार की देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बराही रोड स्थित अपनी दुकान से सेक्टर-6 में घर की तरफ जा रहा था। जब वह सेक्टर-6 के गेट के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने बाइक उसकी मोटरसाइकिल के आगे अड़ा दी। राजेश का आरोप है कि बदमाश उसे धक्का देकर बाइक छीनकर फरार हो गए। रात के समय अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर नहीं देख सका। इसकी शिकायत थाना सेक्टर-6 पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें