-फोटो 58 : समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनते एसडीएम परमजीत चहल।
बहादुरगढ़। लघु सचिवालय में एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान गांव ईस्सरहेड़ी के लोगों ने अवैध निर्माण करने की शिकायत दी। इस पर एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया और डीटीपी को शिकायत भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में नियमित रूप से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उपमंडल परिसर स्थित कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया। जहां शिविर में आई शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील शर्मा, कृषि विभाग से सुनील राणा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।