फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार रेट की दर से मिले मुआवजा

Sun, 25 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद किसान। फोटो-संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव धनिरवास में रविवार को किसानों की एक पंचायत हुई। पंचायत 33 केवी हाईटेंशन एचटी लाइन के विरोध में आयोजित की गई।
विज्ञापन

दिल्ली किसान अधिकार मोर्चा के तत्वाधान में रोहताश जाखड़ जमालपुर की अध्यक्षता में यह पंचायत हुई। इसमें 10 गांव के किसान पहुंचे। जिसमें सर्व समिति से कई फैसले लिए गए। इनमें जिला उपायुक्त झज्जर के समक्ष न्यायिक अपीलों की समीक्षा तय करने की मांग की। 10 गांवों का धरना धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन के लिए रखा जाएगा। किसानों ने क्षेत्र की अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का मार्केट रेट 3 करोड़ प्रति एकड़ की दर से मुआवजा जारी करने की सरकार से मांग की। ग्रुप इंश्योरेंस जारी करने की भी सरकार से मांग की गई। जिस किसान की जमीन से हाई वोल्टेज की तार गुजरती हैं उसे 75 प्रतिशत मार्केट रेट दिया जाएं तथा लाइन के नीचे बची जमीन का सीएलयू जारी किया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष दीपक झांसवा, जयदीप झाड़ली सतगामा प्रधान व राम भगत 17 गांव के प्रधान, राकेश सरपंच, रामकुमार दहिया,कर्मवीर दहिया, डॉक्टर शमशेर सिंह, किशोर सरपंच, अजीत सरपंच, सुरेश सरपंच, नीरज सिलाना, प्रीतम सरपंच, अशोक राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें