फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता डर के साए में जीने को मजबूर: शीला

Sat, 14 Sep 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : शीला नफे सिंह राठी को जीत का आशीर्वाद देती गांव कुलासी की महिलाएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी अपने लिए वोट की अपील कर रही हैं। वहीं लोगों की समस्याओं को भी सुन रही हैं। गांवों में उन्हें सहयोग व समर्थन मिल रहा है। वह शुक्रवार को गांव कुलासी में पहुंचीं। यहां ग्रामीणों ने शीला नफे सिंह राठी का स्वागत किया।
विज्ञापन


शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने जिस प्रकार से बहादुरगढ़ हलके में भय व भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त कर दिया उससे न केवल महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं, बल्कि आम जनता भी डर के साए में जीने को मजबूर है। आए दिन गुंडागर्दी, फिरौती मांगने जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन सरकार ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि स्व. नफे सिंह राठी की हत्या भी भाजपा सरकार की बिगड़ी हुई व्यवस्था के कारण ही हुई। जब इतने बड़े जननेता की हत्या को अंजाम दिया गया और आज तक उनके हत्यारे खुले आम घूम रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें पकड़ने में लापरवाही व ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें