फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारिक सिलिंडर वितरण शुरू, आज भी सप्लाई आने की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो-53:बहादुरगढ़ के झज्जर रोड पर राम गैस एजेंसी के सामने सिलिंडर आने की प्रतीक्षा करती महिलाएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में चल रहे गैस संकट के बीच अब राहत के संकेत मिले हैं। प्रशासन की ओर से व्यापारिक सिलिंडरों का वितरण शुरू कर दिया गया है। इनमें वितरण में शादी समारोह, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था लागू की है। इससे अस्पतालों और अन्य संस्थानों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को जय माता गैस एजेंसी पर करीब 60 व्यापारिक सिलिंडर पहुंचे थे वहीं वीरवार को विश्वकर्मा गैस एजेंसी पर भी सिलिंडरों की सप्लाई पहुंची। बहादुरगढ़ की खाद्य आपूर्ति अधिकारी सपना देवी ने बताया कि प्रशासन ने व्यापारिक सिलिंडरों के वितरण के लिए प्राथमिकता तय की है। बेटियों की शादी, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों की कैंटीन को पहले सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हालांकि, अभी सभी गैस एजेंसियों पर सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। कई एजेंसियों पर अब भी व्यापारिक सिलिंडर नहीं पहुंचे हैं। अधिकारियों के अनुसार, आज भी कुछ और एजेंसियों पर सप्लाई आने की संभावना है, जिससे स्थिति और बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, घरेलू गैस को लेकर परेशानी अभी भी बरकरार है। लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें