-फोटो 61 : बाजार में आया 2 किलो का गुलाल उड़ाने का सिलेंडर। संवाद
बहादुरगढ़। होली है...ऐसे ही बोलते हुए होलियारों की टोली जल्द ही सड़कों पर नजर आने लगेगी, लेकिन उससे पहले बाजार भी होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। तरह-तरह की पिचकारियों से लेकर रंग गुलाल की महक से हर कोई सराबोर है। इस बार बाजार में रंग बिखेरने वाले अलग-अलग भार के सिलिंडर भी छाए हुए हैं।
साल की शुरुआत में होली सबसे बड़ा पर्व होता है। इस बार होली 13 मार्च को है, जबकि दुल्हेंडी 14 को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में नई-नई पिचकारियां छाई हुई हैं। रंग बिखेरने वाले अलग-अलग वेट के सिलिंडर भी बाजार में छाए हुए हैं। 2 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत 650 रुपये है, जबकि इससे ऊपर 6 ओर 8 किलोग्राम के सिलिंडर भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 800 और 950 रुपये है। कारोबारियों के मुताबिक अभी बाजार में ग्राहकों की संख्या इक्का-दुक्का है। आने वाले दो से तीन-दिनों में इसकी बिक्री बढ़ेगी। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में पिचकारियों की नई वैरायटी देखने को मिलती है। मेन बाजार के दुकानदार बिन्नी ने बताया कि इस बार पिचकारी डिजाइन से ज्यादा पिचकारी से निकलने वाले पानी के डिजाइन पर जोर है। दुकानदार ने बताया कि अगर हम पुरानी पिचकारियों की बात करें तो इसकी कीमत में कमी आई है।
-फोटो 61 : बाजार में आया 2 किलो का गुलाल उड़ाने का सिलेंडर। संवाद