फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको गाड़ी और दो बाइकों में हुई भिडंत, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
बाइकों में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई ईको गाड़ी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी मार्ग पर बामनौली टोल बैरियर के पास ईको गाड़ी और दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ईको गाड़ी अनियंत्रित हो गई, सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार व्यक्तियों को भी चोटें आई हैं। सड़क दुर्घटना सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलते ही थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह ईको गाड़ी बहादुरगढ़ से बामनौली कीओर जा रही थी। उसमें नजफगढ़ के रहने वाले कई लोग सवार थे। जब ईको गाड़ी बामनौली टोल के पास पहुंची तो एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर बामनौली से बहादुरगढ़ की तरफ आ रही दूसरी बाइक से भी जा टकराई। दुर्घटना मेें दोनों बाइकों पर सवार व्यक्तियों को चोटें आई। जिनमें नई बस्ती निवासी सुयश वत्स (60) की मौत हो गई। जबकि गांव जौनती निवासी सुरेंद्र और बिजेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

इस सड़क दुर्घटना के दौरान ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार भगत सिंह, शालू, नवीन, राजेंद्र, कमलेश को चोटें आई हैं। ये सभी नजफगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। बताया गया है कि मृतक सुयश बामनौली आश्रम के पास प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी दूध लेने के लिए अपने बेटे के साथ गया था। उसने अपने बेटे को बीच रास्ते में अखाड़े में छोड़ दिया था। शुक्रवार की सुबह भी बेटे आदित्य के साथ बाइक पर सवार होकर आश्रम की तरफ निकला था। बताया गया है कि जब उसका बेटा बामनौली टोल के पास जॉगिंग कर रहा था तो उसी दौरान उसके पिता की बाइक में ईको चालक ने टक्कर दे मारी। अधिक चोटें आने के कारण सुयश वत्स की मौके पर ही मौत हो गई।
अपनी ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक ने उक्त दुर्घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। लेकिन कई देर बाद तक भी वे मौके पर नहीं पहुंचे। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि जैसे ही उनके संज्ञान में सड़क दुर्घटना होने की सूचना आई तो तुरंत वहां पहुंचे। आदित्य के बयान पर ईको गाड़ी के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें