फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, तीन दिन रहेगा घना कोहरा, बारिश के आसार

Mon, 04 Dec 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर / बहादुरगढ़। क्षेत्र में कोहरे का सीजन अब शुरु हो गया है। शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय शहर से बाहरी सड़कों पर विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही। झज्जर में शाम को अचानक मौसम बदल गया। रविवार शाम को हुए बदलाव के चलते हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड का अहसास हुआ। अब मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। घर से बाहर जाते समय लोगों को सावधान बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि तीन दिन बाद कोहरा हल्का पड़ेगा। रविवार सुबह करीब 7 से 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक घना कोहरा होने की संभावना जताई है। वहीं तापमान भी कम होगा। कोहरे के बाद विजिबिलिटी भी काफी कम रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है। रविवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 12 डिग्री पर दर्ज किया गया। 4 से 8 दिसंबर तक मौसम विभाग ने तापमान कम होने की बात कही है। इन दिनों में तापमान 24 डिग्री और 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। 6 दिसंबर तक घना कोहरा होने का भी अनुमान है। हवाओं के बाद प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। लोगों ने इससे राहत की सांस ली है। रविवार को एक्यूआई 172 दर्ज किया गया। हालांकि अभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सलाह दी है कि वाले कुछ दिनों तक प्रदूषण की स्थिति खराब रह सकती है। अधिकारियों का कहना है कि तीन-चार दिनों तक सुबह व शाम हवाएं काफी कमजोर रहेंगी। दोपहर के समय हवाओं की गति थोड़ा बढ़ जाएगी। दोपहर के समय यह 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। ऐसे में लोगों को सुबह शाम अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, ,एनसीआर दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम अपने अलग अलग रंग दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें