बादली रोड पर पैचवर्क में जुटे लोक निर्माण विभाग की टीम।
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को सड़क मार्ग की बजाय हेलीकॉप्टर से बहादुरगढ़ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आधी रात तक सड़कों पर गड्ढे छिपाने के लिए पेचवर्क करवाने में जुटे रहे। लोग जब सुबह सड़क पर निकले तो उनकी तस्वीर बदली हुई थी। विभाग द्वारा उन्ही सड़कों पर पैचवर्क किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली में आने वाले थे, हालांकि वह हैलीकॉप्टर से बहादुरगढ़ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिन सड़कों पर रूट तैयार किया गया था। वहां सड़क की हालत काफी खराब थी। बादली रोड पर काफी जगह से उखड़ी हुई थी। मुख्यमंत्री को आता देख लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने रातों रात इन सड़कों पर पैच वर्क कराकर उनके गड्ढे भरवा दिए।
सुबह जब लोग सोकर उठे तो सड़क को देखकर वह दंग रह गए। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि ये सब सीएम के डर की वजह से कराया गया है। कई दिनों से लोग परेशान थे और इसे ठीक कराने की आवाज उठा रहे थे लेकिन जब सड़क ठीक नहीं हुई लेकिन सीएम के आने की वजह से सड़क को दुरुस्त हो गई। लोगों का आरोप है कि मंत्री के आने से पहले गड्ढों को भरकर लीपापोती कर दी जाती है, लेकिन जिन सड़कों पर ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं, उन पर मरम्मत तक नहीं करवाई जा रही। झज्जर रोड पर जगह जगह गहरे गड्डे बने हुए है, मगर विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने रात को ही झज्जर चुंगी व बादली रोड के कुछ हिस्से में मरम्मत का काम शुरू करवाया। लोगों का कहना है कि झज्जर चुंगी, बादली रोड सहित अन्य मार्ग की सड़क भी खराब हैं। झज्जर रोड सहित अन्य सड़क की हालत अभी बदहाल हैं। इन्हें भी ठीक कराना चाहिए।