फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के अंदर से डर निकालने के लिए आज सीएमओ भी लगवाएंगे टीका

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए बेशक शनिवार को टीकाकरण अभियान शुरू हो गया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीका लगवाने से बचते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है। सोमवार को टीकाकरण अभियान के दौरान स्वयं सीएमओ डॉक्टर संजय दहिया डीघल सीएससी पहुंचकर टीका लगवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को देर शाम तक टीकाकरण अभियान चलाया गया, क्योंकि दिन के समय डीघल सीएससी में 20 कर्मचारी ही टीका लगवाने के लिए आए थे। उसके बाद जिन लोगों के नाम को-विन ऐप में दर्ज हैं और शनिवार को जारी की गई सूची में नाम नहीं था, को भी बुलाकर टीके लगवाए गए। जिसके चलते इन कर्मचारियों की संख्या 66 पहुंच गई थी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन का कहना है कि कर्मचारियों को टीके लगवाने अनिवार्य हैं। अब जिन लोगों के नाम सूची में नहीं आते हैं और उनका नाम को-विन ऐप पर दर्ज है, को भी टीके लगाए जाएंगे। विभाग द्वारा 100-100 कर्मचारियों को टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं अगर वे भी आते हैं तो उनको भी टीके लगाए जाएंगे।
जिले में दो स्थानों पर टीका लगाने के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक बहादुरगढ़ और दूसरा डीघल सीएचसी है। सभी एमओ और एसएमओ को भी आदेश दिए गए हैं कि वे भी कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करें, क्योंकि शनिवार को जिन लोगों को टीके लगाए गए थे वे सभी पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन

एक छात्र मिला कोरोना संक्रमित
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार भुरावास गांव का एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला है, जिसे होम आइसोलेशट कर दिया गया है। ठीक होने पर दो लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 15 लोग कोरोना संक्रमित बचे हैं। जिले में कोरोना संक्रमित के आंकड़े को देखा जाए तो अब तक 5851 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 5735 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के टीकाकरण के साथ-साथ अब विभाग की तरफ से कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करेंगे। सभी एमओ और एसएमओ को भी इस बारे में आदेश दिए गए हैं।
डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें