फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर फैसला प्रदेश के हक में आएगा: सीएम

Sat, 09 Apr 2016 02:10 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
सीएम सभा को संबााधित करते हुए - फोटो : bureau
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के लोगों के हित में आएगा। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भाखड़ा बांध का नीला पानी मिलेगा। उन्होंने कई अवैध कालोनियों को भी पक्का करने की बात कही।
विज्ञापन

यहां प्रदेश के सबसे बड़े बस अड़्डे का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने कहा कि रोडवेज निजी बसों को किराए पर लेगा। इन बसों का संचालन हरियाणा रोडवेज विभाग के ड्राइवर व कंडक्टर करेंगेे। रोडवेज यूनियन के विरोध पर सीएम ने कहा कि अगर किसी प्रकार का कोई मतभेद है तो उसे सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 34 हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

जाट नेताओं ने जताया आभार
जाट आरक्षण को लेकर विधानसभा में बिल पास करवाने पर शुक्रवार को झज्जर के नए बस स्टैंड के उद्घाटन समारोह के दौरान जाट नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। अहलावत खाप के जय सिंह डीघल व दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र ने जाट आरक्षण को लेकर बिल पास करवाने पर मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल एवं इसमें सहयोग करने वाले विधायकों का आभार जताया। आभार जताने वालों में भारतीय किसान संघ के महामंत्री विरेंद्र दहिया व नरेंद्र मालिक आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें