फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: सीएम फ्लाइंग की टीम ने राशन डिपो पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के छावनी मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 14 में स्थित एक राशन डिपो संचालक पर अनियमितताओं के संदेह के आधार पर सीएम फ्लाइंग रोहतक व झज्जर की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मशीन व राशन की जांच की।
विज्ञापन

रोहतक सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व निरीक्षक सहदेव की ओर से किया गया। वार्ड नंबर 14 में राशन डिपो संचालक के पास चार डिपो का कार्यभार है। इस दौरान छापेमारी के दौरान सभी कागजात और मशीन सही पाई गई। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय कुमार भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि डिपो संचालक वार्ड 14 के अलावा वार्ड 12,13 व 17 के वार्डवासियों को भी राशन वितरित करता है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मशीनो व राशन का मिलान किया तो सब कुछ ठीक पाया गया । इस दौरान अनिल कुमार, कर्मबीर के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें