फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने आरटीए विभाग में रिकॉर्ड खंगाला

Mon, 18 Mar 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आरटीआई विभाग में छापेमारी की। टीम ने यहां पर हेवी लाइसेंस का रिकॉर्ड खंगाला। 1136 में से 949 लाइसेंस ब्लॉक किए मिले। कारण पता करने पर मालूम हुआ कि ये लाइसेंस नियमों के विरूद्ध बनाए गए है। 949 लाइसेंसो की आरटीए कार्यालय में फाइल नहीं मिली। ये लाइसेंस के बैक लॉग करके जारी किए गए हैं। इनकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते रोहतक से उपनिरीक्षक रामनिवास की टीम रही। टीम को इस दौरान गजेेेद्र सिंह एचपीएस आरटीए बहादुरगढ नहीं मिले। इनके पास रेवाडी आरटीए का कार्यभार है व बहादुरगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार है। मौके पर निरीक्षक सुखबीर सिह एमवीओ/सहायक आरटीए अपने कार्यालय में हाजिर मिले। टीम ने आरटीए कार्यालय के कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो सही पाए गए। इसके बाद हैवी लाइसेंस का रिकार्ड चेक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें