30jjrp16- हल्की बूंदाबांदी पर अनाज मंडी में रखी फसल को तिरपाल से ढकते मजदूर। संवाद
झज्जर। झज्जर व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक तेज हवाओं के साथ बादलवाही छाई रही। दोपहर के समय जरूरत कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साल्हावास के गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहां 28 एमएम बारिश हुई है।
मौसम खराब होने के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई, क्योंकि अभी खेतों में फसल कट रही है और कुछ किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को मौसम खराब होने के चलते झज्जर की अनाज मंडी में धान व बाजरा की फसल को तिरपाल से ढक दिया गया ताकि बारिश आने पर उसकाे नुकसान न हो सके।