-फोटो 54 : शनिवार को दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी के दौरान गंतव्य की ओर जाते दुपहिया चालक। संवाद
झज्जर। शहर व आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन बादलवाही छाई रही। सुबह के समय हल्की धूप थी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम बदला और बादलवाही छा गई। दोपहर लगभग दो बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दस दिनों से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मई में झुलसाने वाली गर्मी और लू के स्थान पर बादलों की आवाजाही और तेज गति से हवाएं चलने के साथ ही साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी से मई में मौसम सुहावना बना हुआ है।