फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में जमकर बरसे मेघ, 55 एमएम गिरा पानी

Mon, 11 Sep 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर रोड पर भरे बारिश के पानी में से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। रविवार की अलसुबह हुई बारिश से शहर की कई कॉलोनियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक तक करीब 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से क्षेत्र में अनेक जगह जलभराव होने के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6 की सड़कों, झज्जर रोड व औद्योगिक क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर जलभराव से राहगीर खासे परेशान रहे। सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आए और कई वाहन तक इसमें फंस गए, वहीं पैदल राहगीरों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में शुक्रवार से ही बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव से परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। शहर के अधिकतर वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था के प्रशासन के दावों की बारिश से पोल खुल गई। सड़कों व गलियों के अलावा विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों के परिसरों में भी पानी भर गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र का हुआ है। यहां सड़कों पर हर वक्त दूषित पानी जमा रहता है। ऐसे में बारिश होने से स्थिति ओर भी खराब हो गई है। कई मकानों की छतें भी टपकने लगी।

कई कॉलोनियों में पानी भर गया। शहर में झज्जर रोड, सेक्टर-6, सैनीपुरा, दयानंद नगर, महावीर पार्क, धर्मपुरा, लाइनपार क्षेत्र के वार्डों के अलावा नागरिक अस्पताल, औद्योगिक क्षेत्र, सब्जी मंडी समेत अन्य हिस्सों में पानी भर गया। सड़कों पर हुए गड्ढे बारिश का पानी भरने से जानलेवा हो गए हैं। वाहन चालकों को पानी में गड्ढों का पता ही नहीं चलता, जिसके हादसा हो सकता है। बारिश से झज्जर रोड का कुछ हिस्सा पूरी तरह से पानी में डूब गया। यह रोड पहले ही टूटा हुआ है। इसलिए दोपहिया व बड़े वाहनों के चालक तक यहां से निकलने में कतराते हुए दिखे।
विज्ञापन


तालाब जैसा नजर आया अस्पताल परिसर
नागरिक अस्पताल में बारिश का पानी लबालब भरा रहा। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी परिसर तक सड़कों पर एक से तीन फीट तक पानी नजर आया। हालांकि रविवार को अस्पताल की छुट्टी थी, मगर अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्रेनेज सिस्टम यहां पूरी तरह से फेल होने से अस्पताल में जहां नजर डालो, वहीं पानी नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें