फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्माण सामग्री कार्यालय के मुंशी के साथ मारपीट, नकदी लूटी

Mon, 04 Nov 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड स्थित एक निर्माण सामग्री स्टॉक पर मुंशी के तौर पर कार्यरत एक शख्स पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। मुंशी ने उसके साथ लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पालम निवासी रोहित ने बताया कि वह बादली रोड पर स्थित एक स्टॉक पर मुंशी है। 29 अक्तूबर को लाइनपार के रहने वाला गौरव स्टॉक पर आया था। उसने हुक्का भरने के लिए कहा तो रोहित ने मना कर दिया था। फिर गौरव ने उसे धमकी दी और वहां से चला गया। आरोप है कि वीरवार की देर रात गौरव अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया। शटर खोल कर और शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर आया। रोहित ने बताया कि उसके साथ अन्य पांच-छह युवक भी थे। उन्होंने आते ही उसे पर हमला कर दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। एलसीडी और अन्य सामान तोड़ दिया। रोहित का आरोप है कि गौरव व उसके साथी उससे मोबाइल व 11 हजार रुपये लूट ले गए। रोहित ने स्टॉक मालिक अनिल को घटना की सूचना दी। अनिल वहां पहुंचा और रोहित को नागरिक अस्पताल में ले गया। यहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें