05जेएनडी02: एनएसएस शिविर के दौरान कॉलेज प्रांगण की साफ सफाई करते हुए स्वय सेविकाएं। स्रोत : कॉ
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट का कॉलेज में रविवार को एक दिवसीय शिविर कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में लगाया गया। इस दौरान कॉलेज प्रांगण में स्वयंसेवकों ने साफ सफाई की। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस जैसी गतिविधियां युवाओं में समाजसेवा की भावना को सशक्त करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।
एनएसएस एक दिवसीय शिविर के संयोजक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भगवान दास और रितु ने कहा कि इन शिविरों से स्वयंसेवकों में सामाजिक दायित्व की भावना का विकास होता है। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत को गाया और एनएसएस की ताली को बजाना सीखा।