फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक रूप से परेशानी के चलते लगाया फंदा

विज्ञापन
छात्रा के शव को लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। जिले के एक गांव में दसवीं की छात्रा ने बुधवार देर रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिस समय करीब 15 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाया, उसके माता-पिता किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। छात्रा ने अपनी दोनों छोटी बहनों को पानी लेने के लिए भेज दिया और पीछे से यह कदम उठाया। परिजनों ने घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भेज दिया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते बुधवार देर रात को अपने घर में ही फंदा लगा लिया। जब उसके माता-पिता रिश्तेदारी से घर वापस आए तो कमरे में छात्रा का शव फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद घटना की सूचना उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों व पुलिस का दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। छात्रा के माता-पिता एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। मृतक छात्रा से छोटी उसकी दो बहनें व एक भाई भी है।
छात्रा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें