फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए लुक में नजर आएगा सिविल अस्पताल, 1.27 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 20 Jul 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल को नया लुक देने की तैयारी है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। सिविल अस्पताल में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से यह मरम्मत का काम किया जा रहा है। पूरे अस्पताल में रंग-रोगन के अलावा अन्य मरम्मत के लिए काम पूरे किए जा रहे हैं। इसकाम पर लगभग एक करोड़ 27 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

हालांकि इस काम को पिछले 6 से किया जा रहा है लेकिन अब भी 20 प्रतिशत काम बचा हुआ है। इसके तहत ग्राउंड फ्लोर पर नए शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा टाइल्स लगाने सहित अन्य काम किए गए हैं। इसके अलावा पूरे अस्पताल में टूटे दरवाजे, खिड़की बदलने का काम किया गया है। साथ ही जहां-जहां छत या दीवार में दरार आ गए थे, उनको भी ठीक किया गया है। इसके अलावा पहली व दूसरी मंजिल पर भी वार्डों, ओपीडी व अन्य कमरों पर भी मरम्मत का काम किया गया है।



पूछताछ काउंटर बनाया
सिविल अस्पताल में एक नया पूछताछ काउंटर भी बनाया गया है। इससे पहले मुख्य गेट के साथ ही पूछताछ काउंटर था। अब आपातकालीन की तरफ जाते हुए बीच में एक अन्य पूछताछ काउंटर भी मरीजों की सुविधा के लिए बनाया गया है। यहां बैठने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

सिविल अस्पताल में मरम्मत का काम चल रहा है। अधिकतर काम हो चुका है और कुछ काम अभी बाकी है। पूरे काम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

डॉ. नरेश दहिया, एमएस, सिविल अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें