फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर शहर से निकला 10 टन अतिरिक्त कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर शहर भर के लोगों ने खूब आतिशबाजी की। इसका असर यह रहा कि रूटीन से करीब डेढ़ गुना अधिक कचरा शहर से निकला। रूटीन में शहर से 20 से 22 टन कचरा निकलता है लेकिन दिवाली के अगले दिन शहर से 30 से 32 टन कचरा निकला। शहर के लोगों ने कचरा तो अधिक फैलाया ही लेकिन साथ में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। शहर के लोग कचरा फैलाने के बाद केवल नपा के इंतजामों के भरोसे ही बैठे हैं। नपा के कर्मचारी दो दिन बाद भी सफाई को पटरी पर नहीं ला पाए हैं।
विज्ञापन

डस्टबिन भी नहीं हुए खाली
शहर के मुख्य मार्गों पर रखे डस्टबिन तो नपा द्वारा खाली करवा लिए गए हैं। लेकिन शहर की कॉलोनियों के बीच स्थित छोटी मार्केट के पास रखे डस्टबिन को खाली नहीं किया गया है। इसका असर यह है कि लोग अब डस्टबिन के पास कूड़ा फेंक रहे हैं। आसपास में रहने वाले लोगों को कूड़े से उठने वाले दुर्गंध से परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर में दिवाली पर्व पर डेढ़ गुना अधिक कचरा निकला है। सफाई व्यवस्था के लिए दो घंटे अतिरिक्त कार्य करवाया जा रहा है। अगले एक-दो दिन में शहर की सफाई पूर्णतया सही हो जाएगी। कॉलोनियों के डस्टबिन को चिह्नित कर रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। जिन पर गाड़ी समय-समय पर जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें