फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच व स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी देश करेगा तरक्की : जून

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारा जीवन इस धरा पर एक अनमोल धरोहर है और जीवन को जीने के लिए जीवनशैली अपनानी होगी। स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है। भगवान ने हमें मानव रूपी शरीर देकर हमारे ऊपर बड़ा ही परोपकार किया है, इस परोपकार का हमें सदुपयोग करना होगा। उपायुक्त संजय जून ने यह बात राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर वीरवार को सवेरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उपायुक्त ने सवेरा स्कूल के विद्यार्थियों को स्वयं कृमि मुक्ति गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ भी करना असंभव नहीं है बस हमें हमेशा आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, धैर्य, निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच के साथ की जाने वाली मेहनत हमेशा खुशी के साथ सफलता मिलती है देश की शक्ति स्वस्थ व शिक्षित युवाओं में है। इसलिए हमारी सोच और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तभी देश तरक्की करेगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने कृमि मुक्ति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज पूरे जिले में एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बच्चों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई, किसी बच्चे को कोई परेशानी न हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग से सभी जगहों पर टीम बनाई गई है। किसी भी बच्चे को अगर कोई परेशानी होती है तो 108 एंबुलेंस को मुस्तैद किया गया है। जिले में लगभग शतप्रतिशत बच्चों ने गोली खिलाई गई। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, उपसिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, अर्बन एमओ डॉ. मंजुलता, महिला एवं बाल कल्याण विभाग से सुपरवाइजर सुनीता शर्मा, आरकेएसके (अर्श) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार, जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार, स्कूल प्राचार्य लवकेश लोकेश, अध्यापक विनोद कुमार, राजबीर सिंह, नीतू, पिंकी, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें