फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-कोसली रोड से रेलवे स्टेशन तक बनेगी फोरलेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन झज्जर के लिए अब नए संपर्क मार्ग को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। झज्जर-कोसली मार्ग से रेलवे स्टेशन तक हरियाणा सरकार द्वारा फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 214.90 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए है। इस सड़क के बनने से लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में सुगमता होगी, साथ ही कोसली रोड से आने वाले यात्रियों को पुराने रास्ते की तुलना में समय की बचत भी होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा झज्जर-सुबाना-कोसली मार्ग (एसएच-22) से रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सड़क के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। करीब 750 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। इसके चलते जल्द ही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) के आधार पर निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन झज्जर का मुख्य रास्ता तलाव रोड से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन के लिए झज्जर-कोसली मार्ग से रास्ता बनाने की वर्षों पुरानी मांग थी। पहले प्रस्ताव के अनुसार इस मार्ग को केवल साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने भविष्य की जरूरतों के हिसाब से इसे फोरलेन बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। यह रास्ता बनने से झज्जर शहर व अन्य ग्रामीण इलाकों से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

झज्जर-सुबाना-कोसली मार्ग (एसएच-22) से रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सड़क के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। करीब 750 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन

वीएस मलिक, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें