फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दो बूथों से गायब रहे बीएलओ, चार बजे के बाद सभी नदारद

विज्ञापन
72 नंबर ूथ, जहां पर नहीं मिला बीएलओ - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के द्वारा नए वोट बनवाने के लिए बीएलओं को निर्देश दिए गए थे कि वे शनिवार व रविवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वे संबंधित बूथ पर मौजूद रहेंगे। आयोग के निर्देशों के बावजूद दिन में 12 बजे तक नपा कार्यालय के समीप स्थित पटवार भवन के बूथ नंबर 72 और छावनी मोहल्ला के प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 75 पर कोई बीएलओ नहीं मिला। वहीं शाम चार बजे फिर से शहर के बूथों का निरीक्षण किया गया तो अधिकांश बूथों से बीएलओ नदारद मिले। अमर उजाला टीम ने शहर के हर बूथ पर पहुंच कर इसका सच जानने का प्रयास किया। इस दौरान शहर के युवा वोट बनवाने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

वोट बनवाने को परेशान रहे युवा
आयोग के अनुसार शनिवार को नए वोट बनाए जाने के साथ-साथ दावे व आपत्तियां भी दर्ज की जानी थी। लेकिन शहर के दो बूथों पर बीएलओ नहीं मिलने के कारण शहर के छावनी मोहल्ला व वार्ड नंबर 19 के आर्य नगर, मॉडल टाउन क्षेत्र के युवा परेशान रहे। वहीं इस दौरान वोटर कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि को भी दूर नहीं करवाया जा सका।
-विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता
झज्जर 87889 78641
बहादुरगढ़ 114464 97075
बेरी 91033 79137
बादली 92407 78846
-नहीं मिला बीएलओ तो वोट से रहा वंचित
1. छावनी मोहल्ला निवासी युवा संतोख ने बताया कि बूथ पर वोट बनवाने के लिए पहुंचा था लेकिन बीएलओ नहीं मिलने से वोट नहीं बनवा सका। रविवार को फिर से वोट बनवाने के लिए बूथ पर जाउंगा। फिर भी बीएलओ नहीं मिला तो शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज करवाऊंगा।
विज्ञापन

वर्जन
बूथों पर बीएलओ के मिलने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे इसकी जांच करवाएंगी तथा बूथों का निरीक्षण भी करेंगी। जो बीएलओ ड्यूटी पर नहीं गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिखा, एआरओ, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें