त्योहारी सीजन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिठाइयों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बादली बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान आठ मिठाई विक्रेताओं के यहां से सैंपल भरे गए। सैंपलिंग की कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिक खपत होने के कारण कई बार मिठाइयों का स्टॉक कर लिया जाता है और स्टोरेज के लिए तापमान का ध्यान न करने पर इनकी गुणवत्ता पर असर पड़ता है। अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपनी टीम के साथ सैंपलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मिठाई और लड्डू विक्रेताओं को सामान ढककर रखने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी। डॉ. प्रशांत ने मिठाई विक्रेताओं को बताया कि किसी भी सूरत में आमजन के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में विक्रेताओं को चाहिए कि वह दुकान के अंदर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और सामान पर मक्खियां-मच्छर न बैठने दे। इसके अतिरिक्त स्टाफ को भी निर्धारित तापमान में ही रखें।