फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी में निर्माण गिराए

Thu, 29 Feb 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि बादली व दरियापुर की राजस्व संपदा में 3 एकड़ में बनी हुई दो अवैध कॉलोनियों तथा सौलधा गांव के नियंत्रित क्षेत्र में 700 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यहां तीन एकड़ जमीन में बनी दो अवैध कालोनियों में नियमानुसार तोड़फोड़ की गई। विभाग द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, इससे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही हैं। अवैध कॉलोनियों में मकान खरीदना लोगों के लिए नुकसानदायक है। कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ उमेद सिंह व युद्धवीर सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें