फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशेड़ियों का अड्डा बन रहे हैं शहर के पार्क

Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ शहर के पार्क भी अब नशेड़ियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण इंदिरा मार्केट में स्थित अग्रसेन पार्क में देखने को मिला। पार्क में न इंजेक्शन सीरींज पड़ी रहती है और नशा करने वाले यहां जमे रहते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन व पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


शहर के समाजसेवी नीरज बंसल, प्रवीण भारद्वाज, अमित शर्मा, विवेक गुप्ता ने बताया कि शहर के विभिन्न इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बने हुए हैं। शहर के इंदिरा मार्केट में स्थित अग्रसेन पार्क में दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर नशेड़ी इंजेक्शनों के जरिये अपने शरीर में नशा चढ़ाते हैं। यहां पर विभिन्न स्थानों पर सीरींज पड़ी रहना एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जब युवक को अधिक नशा हो जाता है तो वह उठने की हालत में नहीं होता और वहीं पर पड़ा रहता है। अनेकों बार उन्होंने नशेड़ियों को यहां भगाया है, लेकिन कई नशेड़ी युवा उनसे लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। अग्रसेन पार्क के अलावा अन्य पार्क में भी यही हाल है। जब उनसे नशा न करने के लिए कहा जाता है तो वे उनकी किसी बात को मानने को राजी नहीं होते। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस से भी आग्रह किया है कि पार्कों में बैठने वाले इन नशेड़ी युवाओं से शहरवासियों को छुटकारा दिलाया जाए। पार्कों में सुबह-शाम के समय काफी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सैर के लिए जाते हैं। इन नशेड़ियों से उन्हें हर समय डर लगा रहता है।



वर्जन

यदि पार्कों में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है तो इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। यहां पर पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धर्मबीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें