फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी संगठनों ने भरी हुंकार, सरकार विरोधी नारेबाजी

Thu, 10 Aug 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में बुधवार का दिन हड़ताल व प्रदर्शन के नाम रहा। जिले के दर्जनों संगठनों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिले के सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन, सीटू, एटक, इंटक, ऑल इंडिया यूटीयूसी, कर्मचारी संगठन, सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, संयुक्त किसान मोर्चा से अखिल भारतीय किसान सभा, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इसमें शामिल रहे। इन संगठनों के आह्वान पर देशभर में भाजपा की केंद्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकारों की जन विरोधी नीतियों व उनकी सांप्रदायिक नीतियों के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर दो दिन का महापड़ाव शुरू कर दिया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता संगठनों के रामवीर सिंह, सरोज दुजाना, दिलबाग दलाल, जितेंद्र गुलिया, मनोज दांगी, सतबीर कादयान ने संयुक्त रूप से की।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में काॅरपोरेट परस्त नीतियां लागू करके केंद्र सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, बदहाली बढ़ा दी है। सभी सरकारी महकमों, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके तथा देश के तमाम संसाधनों को काॅरपोरेट के हवाले करके जनता को बेरोजगारी व गरीबी के दलदल में धकेल दिया है। संयुक्त आंदोलन ने लिपिकों व आशा वर्करों की हड़ताल का समर्थन किया तथा उनकी मांगे लागू करने की मांग की तथा संयुक्त आंदोलन की मांगे न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रति माह , पुरानी पेंशन बहाल, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, महकमों में खाली पद भरने, परियोजना वर्करों को पक्का करके कर्मचारी दर्जा वह न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने मजदूरों के हित के कानून बहाल करना, किसानों को लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गांरटी लागू करने के साथ 12 सूत्रीय मांगे लागू करने की मांग की। इस दौरान महापड़ाव को ट्रेड यूनियन नेता जितेंद्र गुलिया सतीश किसान नेता सतबीर कादयान ईश्वर बिरधाना अफलातून जाखड़, रमेश जाखड़, जिला प्रधान राजेंद्र सुलोधा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संदीप आशा वर्कर्स यूनियन की नेता प्रवेश मातनहेल ने संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें