फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने उतारे बैनर होर्डिंग

Sun, 18 Aug 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दिल्ली-रोहतक रोड से होर्डिंग हटाते नगर परिषद कर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शहर में लगी प्रचार सामग्री और होर्डिंग हटाने कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने दिल्ली-रोहतक रोड व बालौर रोड सहित अन्य मार्गों पर बिजली खंभों व स्ट्रीट लाइटों पर लगने होर्डिंग को हटाया।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्स और राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतारने का कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद अधिकारियों ने भी होर्डिंग उतारने के लिए टीमें गठित कर दी थी। इन टीमों ने शनिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार काफी संख्या में होर्डिंग उतारे गए। शनिवार की सुबह चलाए गए अभियान के दौरान होर्डिंग उतारे गए। स्ट्रीट लाइटों पर भी काफी संख्या में होर्डिंग लगे थे। उन्हें भी उतारा गया। सबसे ज्यादा होर्डिंग दिल्ली-रोहतक रोड पर लगे हुए थे। सबसे उन्हें हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें