फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठिठुरन के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। अब दोपहर के समय भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदूषण भी ऑरेंज से यलो जोन में पहुंचा। एक्यूआई 137 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिनभर धूप निकली रही, लेकिन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को कंपकंपाया। पार्कों और स्टेडियम में दोपहर के समय बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी पहुंचे। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड का स्तर और बढ़ेगा।

बीते दो-तीन दिनों से तापमान लगातार कम हो रहा है। हालांकि, शनिवार को धूप की तपिश अधिक थी, लेकिन इसके बावजूद तापमान कम रहा। शनिवार को भी शीतलहर चली। अगले दो दिन भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसलिए बर्फ वाले पहाड़ों से लगातार ठंडी हवा मैदानी इलाकों में आएगी। इससे अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


प्रदूषण भी हुआ कम, मिली राहत

दो दिनों से चल रही हवा के बाद प्रदूषण भी कम हो गया है। शुक्रवार को बहादुरगढ में एक्यूआई ऑरेंज जोन में 258 पर पहुंचा था। शनिवार को एक्यूआई कम होते हुए यलो जोन में आया। एक्यूआई 137 दर्ज किया गया। 15 दिसंबर को प्रदूषण खराब स्तर पर रहेगा। इसके बाद यह खराब से बेहद खराब स्तर पर रह सकता है। रविवार को हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर घंटे के आसपास रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें