फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाबौदा में बाल प्रतियोगिता 30 नवंबर को

Sun, 24 Nov 2024 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। डाबौदा खुर्द में 30 नवंबर को किड्स एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व एशियाड एथलीट खिलाड़ी चरणसिंह राठी ने दी। उन्होंने बताया कि झज्जर से पहली बार छोटे बच्चों की प्रतियोगिता होगी, इसमें तीन अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं। पहले वर्ग में 8 वर्ष से कम आयु, दूसरे में 10 वर्ष से कम आयु और तीसरे वर्ग में 12 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे। एथलीट मीट में 50, 200, 400 मीटर दौड़ और कूद, बाल थ्रो और भाला फैंक होगी। बाल खिलाड़ी आयु संबंधी दस्तावेज के साथ ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में एथेलेटिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक मुख्य अतिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें