फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा दिवस पर बच्चों ने हरियाणवी प्रस्तुतियों से मचाई धूम

विज्ञापन
01jjrp22- बच्चों को सम्मानित करते नव पंख वेलफेयर सोसायटी के सदस्य। स्रोत : संस्था - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेक्टर-6 स्थित राजपूत धर्मशाला में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने हरियाणवी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विशेष रूप से ''धूम मचाई हरियाणा'' गीत पर उनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

संस्था की सदस्य पूनम ने बच्चों को बताया कि एक नवंबर 1966 को हरियाणा पंजाब से अलग होकर स्वतंत्र राज्य बना था। उन्होंने प्रदेश के गठन, विकास और उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना और उन्हें भारतीय संस्कृति व गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है। कार्यक्रम में प्रियंका, सरिता, कोमल, अंजू धनखड़, सोनिया, रविना, प्रमिला, रणवीर सुहाग और राधिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें