29jjrp21- गांव डीघल में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में आयोजित एनएसएस कैंप को संबोधित
- फोटो : samvad
बेरी। गांव डीघल में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का तीसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्या भारती वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डीघल को-ऑपरेटिव बैंक कार्यरत रजनीश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बैंक से संबंधित जानकारी बच्चों को दी। बच्चों को डिजिटल बोर्ड पर वीडियो के माध्यम से डिजिटल साक्षरता, सरकारी सेवाओं में डिजिटलीकरण, ई- गवर्नेंस सेवाओं के बारे में समझाया। कार्यक्रम अधिकारी अन्नु ने बच्चों को सात्विक भोजन खाने व सात्विक विचारों को जीवन में वहन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद