29jjrp19- गजब का संतुलन... पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस
- फोटो : samvad
झज्जर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को आखिरी दिन रहा। समापन समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी दी गई। बेस्ट वॉलंटियर का अवार्ड मधु और भारती को मिला। प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ ने सभी स्वयंसेविकाओं की प्रशंसा की और कहा कि एनएसएस हमें सिर्फ सेवा करना नहीं सिखाता बल्कि अच्छा इंसान बनना भी सिखाता है। डॉक्टर पूजा नांदल ने भी स्वयं सेविकाओं को नैतिक मूल्यों की महत्ता बताई। कार्यक्रम अधिकारी अन्नु देशवाल ने सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल समापन पर सभी का धन्यवाद किया। संवाद